Gold- Silver Price Today 11 july 2024: आज सोना- चांदी के दामों में आया उछाल, जाने 18 कैरेट 10 ग्राम सोने के रेट
Gold- Silver Price Today 11 July 2024: Gold and silver prices rose today, know the rate of 18 carat 10 grams gold

Gold- Silver Price Today 11 july 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 11 जुलाई 2024 दिन को सोने- चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 72 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 92000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 72751 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 66640 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 54563 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 42559 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 91439 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


