Weather News Today: जाने 1 जून से 30 जून तक बैतूल के किस ब्लाक में कितने इंच हुई बारिश, इधर MP के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Weather News Today: Know how many inches of rain fell in which block of Betul from June 1 to June 30, while rain alert has been issued in many districts of MP

Weather News Today: बैतूल पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष जून माह में अधिक बारिश हो गई है। फिर भी किसान बारिश नहीं होने से चिंतित है। फसलों पर संकट मंडराने लगा है और कुछ दिन तक बारिश नहीं हुई तो फसलों पर भी असर देखने को मिलेगा। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 1 जून से 30 जून तक जिले में 5 इंच औसत बारिश हुई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक बारिश हुई। गत वर्ष 1 महीने में महज साढ़े तीन इंच ही बारिश हो पाई थी। इस वर्ष प्री-मानसून की जिले में अच्छी बारिश हो गई। मानसून आने के बाद बारिश नहीं हो पाई। प्री-मानसून की बारिश में किसानों ने बोवनी कार्य पूरा कर दिया। अब फसलों को पानी की दरकार है। जबकि पिछले वर्ष प्री-मानसून की बारिश कम हुई थी और मानसून आने के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ था। इसलिए पिछले वर्ष बारिश कम दर्ज हुई थी। 24 जून को बैतूल जिले में मानसून ने दस्तक दी। मानसून आने को 7 दिन हो गए है। इन 7 दिनों में बैतूल में झमाझम बारिश नहीं हो पाई। हल्की बारिश होने के बाद मौसम खुल गया। आसमान में बादल उमड़ घुमड़ रहे है, लेकिन बारिश नहीं हो पा रही है। मौसम वैज्ञानिक भी प्रतिदिन बारिश का अलर्ट जारी कर रहे है, लेकिन बारिश नहीं हो पा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी सटिक साबित नहीं हो रही है।

कुछ दिन तक बारिश नहीं हुई तो फसलों पर होगा असर

किसानों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में बोवनी कार्य पूरा कर दिया है। बोवनी होने के बाद से झमाझम बारिश नहीं हो पाई। बारिश नहीं होने से जमीन की नमी तेजी से कम होते जा रही है। अभी फसलों को झमाझम बारिश की दरकार है और कुछ दिनों तक बारिश नहीं हुई तो फसलें मुरझाना शुरू हो जाएगी। बारिश नहीं होने से किसानों के माथे पर ङ्क्षचता की लकीरे खींच की गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में लगभग 80 प्रतिशत बोवनी कार्य पूरा हो चुका है। कुछ ही किसान बोवनी करने के शेष रह गए है। जिन किसानों ने बोवनी कार्य पूरा किया है। वे किसान बारिश नहीं आने से सबसे ज्यादा ङ्क्षचतित है। इस बार 4 लाख से ज्यादा हेक्टेयर रकबा बोवनी के लिए निर्धारित किया गया है। 
ब्लॉक              1 जून से 30 जून तक बारिश
बैतूल                     6
घोड़ाडोंंगरी             4
चिचोली                 7
शाहपुर                  5.50
मुलताई                  3.50
पट्टन                       6
आमला                   7
भैंसदेही                   6
आठनेर                   4 
भीमपुर                 2  इंच बारिश दर्ज की है।
मध्य प्रदेश की इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल में रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के विदिशा, रायसेन, बैतूल रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, मुरेना, श्योपुस्कला, अनुपपुर, हिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर टीकमगढ़ ,भोपाल, सिहोर राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, रूडवा, खरगोन, बड़वानी, अलिराजपुर झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, नरसिंहपुर, पन्ना, निवाडी, मेहर, पांढर्णा जिलों में घर चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। 

Related Articles

Back to top button