MP Monsoon Alert Today: मध्य प्रदेश के कई जिलों में मानसून अब सक्रिय होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग भोपाल में शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटो के दौरान मप्र के बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, देवास, नरसिहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पाद्वर्णा भोपाल, विदिशा, बड़वानी, अलिराजपुर झाबुआ, चार, इंदौर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिड, मुरैना, श्योपुरकला, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, रतलाम, उज्जैन, शाज्यपुर, अगस्मालक, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, ठिठोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, पत्रा, दमोह, सागर, छतरपुर टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
बैतूल। मानसून ने मप्र में दस्तक दे दी है। जल्द ही बैतूल जिले के सभी क्षेत्र में मानसून सक्रिय हो जाएगा और झमाझम बारिश होगी। शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक बैतूल जिले के कई ब्लॉकों में तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई है। आने वाले 24 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार तेज हवाएं चलने की संभावनाएं है। प्रदेश में मानसून की दस्तक देते ही मानसून पांढूर्णा, छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में सक्रिय हो गया है। बैतूल जिले में भी मानसून अब पूरे जिले में सक्रिय होगा और झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल में तेज से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है। जिले के किसान कई दिनों से झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे है। बारिश होने की स्थिति में कई किसानों को फायदा होगा। कई क्षेत्रों में बोवनी का कार्य पूरा हो चुका है और फसल में बीज अंकुरित होने लग गया। फसल को अब पानी की जरूरत है तो कुछ किसान बोवनी करने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे है। शनिवार को दिन भर आसमान में बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे।
Oplus_131072
आठनेर और प्रभातपट्टन में झमाझम बारिश
शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक आठनेर और प्रभातपट्टन क्षेत्र में सबसे ज्यादा झमाझम बारिश हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 8 बजे तक आठनेर में 45.2 मिमी और प्रभातपट्टन में 42.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर 16.4, घोड़ाडोंगरी 15.0, शाहपुर 15.0, मुलताई 7.6, आमला में 36.0 मिमी बारिश दर्ज की है। 1 जुलाई से अब तक जिले में कुल 96.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष 6.1 मिमी ही बारिश हो पाई थी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्री-मानसून की जिले में अच्छी बारिश हुई है।