Pulse Polio Abhiyan 2024: कल डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियों की खुराक, केंद्रीय राज्य मंत्री करेंगे अभियान की शुरुआत

Pulse Polio Abhiyan 2024: More than 1.5 lakh children will be given polio drops tomorrow, Union Minister of State will launch the campaign

Pulse Polio Abhiyan 2024: बैतूल पल्स पोलियों अभियान के तहत जिले में डेढ़ से अधिक बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। पल्स पोलियों अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अरविंद भट्ट ने बताया कि 23 जून से दो दिवसीय पल्स पोलियों अभियान की शुरूआत होगी। जिला चिकित्सालय परिसर में केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके और विधायक पल्स अभियान की शुरूआत करेंगे। पूरे जिले भर में जगह-जगह 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। बैतूल जिले में 1 लाख 65 हजार से अधिक बच्चों को पोलियों खुराक पिलाने का लक्ष्य है। पोलियों अभियान में 2 हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला अस्पताल सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ग्राम पंचायत स्तर तक पोलियों की दवा पिलाई जाएगी। सफर करने वाले बच्चे भी बच्चे भी पोलियों की खुराक पीने से वंचित नहीं रहे, इसलिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड पर भी पोलियों की खुराक पिलाने की व्यवस्था बनाई गई है। अभियान के दूसरे दिन भी 24 जून को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी।

जागरूकता के लिए निकाली रैली
पल्स पोलियों अभियान जागरूकता के लिए शनिवार को जिला मुख्यालय पर जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूगता रैली प्रात: 11 बजे एएनएमटीसी प्रशिक्षण केन्द्र टिकारी से रैली प्रारंभ हुई। रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होते निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को पल्स पोलियों अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने का आग्रह किया है। सीएमएचओ डॉ रविकांत उईके ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के शहर में भ्रमण करने के बाद लल्ली चौक पर रैली का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button