MP Weather Today: मप्र के इन जिलों में वज्रपात और तेज बारिश का अलर्ट, जाने मानसून का अपडेट
MP Weather Today: Alert of thunderstorm and heavy rain in these districts of MP, know the monsoon update
MP Weather Today: मध्य प्रदेश के कई जिलों में फ्री मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। अभी मानसून के आने का इंतजार किया जा रहा है। मौसम विभाग भोपाल ने बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, डिंडोरी, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, मंडला, निवाड़ी, राजगढ़, हरदा, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, मैहर जिलों में वज्रपात के साथ झंझावात एवं 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से झोकेदार हवाएं चलेगी। महाराष्ट्र में अटक गया मानसून (Monsoon Updates)
मौसम विभाग के मुताबिक कमजोर सिस्टम होने के कारण मानसून महाराष्ट्र में आकर अभी स्थिर हो गया है। मध्य प्रदेश में अभी तक मानसून की एंट्री नहीं हो पाई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून के मध्य प्रदेश में एंट्री होने के लिए दो से तीन दिन का समय और लग सकता है। संभावना है कि 22 जून तक मप्र में मानसून दस्तक से सकता है।
ग्वालियर, शिवपुरी सबसे ज्यादा गर्म( The hottest districts)
मध्य प्रदेश के कई जिलों में फ्री मानसून की बारिश जरूर हो रही लेकिन प्रदेश की ही कुछ जिलों में गर्मी का दौर जारी है। इन दोनों मध्य प्रदेश में ग्वालियर और शिवपुरी सबसे ज्यादा गर्म है। इन दोनों जिलों का तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया है। इन जिले के लोग गर्मी से परेशान है।



