Madhya Railway News Today: मध्य रेलवे ने गर्मी में चलाई 920 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें, 10.89 लाख यात्रियों ने किया सफर
Madhya Railway News Today: Central Railway ran 920 summer special trains in summer, 10.89 lakh passengers traveled

Madhya Railway News Today: मध्य रेल अपनी नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें भी चला रहा है। मध्य रेल ने 2024 में 920 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवा चलाने की योजना बनाई है, जिससे 10.89 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाये जाने की उम्मीद है इन विशेष ट्रैनों की ऑक्यूपेंसी 111.10% रही।
18 जून .2024 तक मध्य रेल द्वारा 822 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवा चलाई हैं। इन विशेष ट्रेनों में पूर्णतः वातानुकूलित विशेष ट्रेनें, अनारक्षित विशेष ट्रेनें तथा एसी, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोचों के संयोजन वाली अन्य ट्रेनें शामिल हैं, जिन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पनवेल, नागपुर, पुणे और सोलापुर से दानापुर, गोरखपुर, वाराणसी, बनारस, प्रयागराज, समस्तीपुर, करीम नगर, मऊ, अगरतला, आसनसोल, थिविम, कोचुवेली और अन्य स्थानों जैसे विभिन्न लोकप्रिय गंतव्यों के लिए निर्धारित किया गया है।
इस एरिया में चल रही इतनी ट्रेनें
योजनाबद्ध 920 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों में से, 353 ट्रेनें उत्तर प्रदेश के लिए निर्धारित हैं, इसके बाद बिहार के लिए 205, गोवा के लिए 84, पूर्वोत्तर के लिए 36, महाराष्ट्र के भीतर 74 और केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और राजस्थान के गंतव्यों के लिए 168 ट्रेनें हैं।
इन अतिरिक्त ट्रेनों की योजना देश भर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने के लिए सावधानीपूर्वक बनाई गई है, ताकि उपरोक्त राज्यों से गर्मियों में यात्रा करने वाले लोगों (यात्रियों) की आवश्यकता को पूर्ण किया जा सके।
अतिरिक्त ट्रेनों की योजना बनाना और चलाना एक सतत प्रक्रिया है, जिसके लिए किसी विशेष मार्ग पर ट्रेनों की मांग का आकलन करने के लिए मीडिया रिपोर्ट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, रेलवे इंटीग्रेटेड हेल्पलाइन नंबर 139, पीआरएस सिस्टम में प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों के विवरण के अलावा सभी संचार चैनलों से 24×7 इनपुट लिए जाते हैं। इस आवश्यकता के आधार पर ट्रेनों की संख्या और यात्राओं की संख्या बढ़ाई जाती है। इसके अलावा मध्य रेल गर्मियों के मौसम में अपने यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से विभिन्न उपाय करता रहा है।
इनमें शामिल हैं:
• सीएसएमटी, दादर, एलटीटी, ठाणे, कल्याण, पनवेल, पुणे, सोलापुर, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, नागपुर आदि जैसे प्रमुख स्टेशनों पर टिकट चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ कर्मियों की एक टीम के साथ प्रभावी भीड़ प्रबंधन।
• यात्रियों के उचित मार्गदर्शन के लिए कई स्टेशनों पर हेल्प डेस्क का प्रावधान।
• यात्रियों के लाभ के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के बारे में बार-बार घोषणाएँ।
• प्रेस विज्ञप्तियों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मीडिया और जनता को जानकारी साझा करके ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का व्यापक प्रचार।मध्य रेल अपने सभी सम्मानित यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

