Radharani Episode Controversy: राधा रानी प्रसंग को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा और प्रेमानंद महाराज के बीच मचा घमासान
Radharani Episode Controversy: There was a fierce fight between Pandit Pradeep Mishra and Premanand Maharaj regarding the Radha Rani episode

Radharani Episode Controversy: राधा- रानी प्रसंग पर पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचन पर विवाद छिड़ गया है। संत प्रेमानंद महाराज पंडित मिश्रा पर जमकर बरस पड़े। संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जो पंडित मिश्रा ने बताया है वह सही नहीं है। उल्लेखनीय है कि पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने प्रवचन में कहा था कि राधा के पति का नाम अनय घोष, उनकी सास का नाम जटिला है। ननद का नाम कुटिला था। राधा जी शादी छाता में हुई थी। राधाजी बरसाना की नही बल्कि रावल की रहने वाली है। बरसाना में राधा जी के पिता की कचहरी थी और वह वर्ष भर में एक बार आती थी।
इस बात को लेकर प्रेमानंद महाराज पंडित मिश्रा पर भड़क गए और कहा कि तुम्हें नरक में जाने से कोई नही बचा सकता है। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हमारे धर्म के खिलाफ बोलेंगे और हमारे गुरु और धर्म का अपमान करोगे तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इधर पंडित प्रदीप मिश्रा कहां की मैं जो भी बोलूंगा प्रमाण के साथ बोलूंगा बिना प्रमाण के कुछ नहीं बोलूंगा।



