Betul Today News: बीजासनी मंदिर में आज मनाया जाएगा मां पीतांबरा जन्मोत्सव, माखन, मिश्री, खीर, घी, बूंदी, हवन सामग्री से होगा हवन
ext with your camera Betul Today News: Maa Pitambara birth anniversary will be celebrated today in Bijasani temple, Havan will be done with butter, sugar candy, kheer, ghee, boondi, havan materials.
Betul Today News: बैतूल गंज स्थित बीजासनी माता मंदिर में आज 16 मई को पीतांबरा माता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर माता का अत्यंत सुंदर श्रृंगार किया जाएगा, विशेष प्रकार के पीले वस्त्र एवं चुनरी के साथ साथ,फूलों से भी अत्यंत सुंदर श्रृंगार किया जाएगा। विशिष्ट पूजन अर्चन के उपरांत कढ़ी-चावल, बूंदी ,खीर, माखन मिश्री , घी तथा हवन सामग्री (साकल्य) से हवन किया जाएगा , माता को हवन में श्रृंगार अर्पित करके आरती होगी। शाम 6 बजे से कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर के संस्थापक एवं शक्ति के उपासक श्री दीपक शर्मा ने बताया कि महादेव के दस रुद्रावतारों में से बग्लेश्वर रुद्रावतार आठवां रूद्र अवतार माना जाता है।
इस अवतार को बगलामुख नाम से भी जाना जाता है। इनका स्वरूप पीला है और इस अवतार की शक्ति देवी बगलामुखी हैं। यही कारण है कि पीतांबरा माता को बगलामुखी माता के नाम से भी जाना जाता है। मां पीतांबरा आदिशक्ति की दस महाविद्याओं में से एक है। समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल हो महाप्रसाद ग्रहण करने हेतु अपील की है।



