Betul Crime News Today: विवाद होते देख बीच- बचाव करने गए युवक पर तलवार से किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
Crime News Today: Seeing a dispute, a young man who went to intervene was attacked with a sword, admitted to the district hospital
Betul Crime News Today: बैतूल के बैतूलबाजार थानांतर्गत एक युवक को विवाद में बचाव करना भारी पड़ गया। युवक पर तलावार से हमला कर घायल कर दिया है। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूलबाजार निवासी पंकज पंडाग्रे के घर के आसपास कुछ लोगों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। पंकज विवाद को देखते हुए बीच-बचाव करने पहुंच गया। इस दौरान उस पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया है। इस हमले में युवक को गंभीर चोट आई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तलावार से हमला करने वाले युवक पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



