CBSE Result 2024: सीबीएसई 10वीं में RD की छात्रा सुजल जिले में प्रथम, एलएफएस की छात्रा अवनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

CBSE Result 2024: RD student stood first in Sujal district in CBSE 10th, LFS student Avni stood second

Oplus_131072

CBSE result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सोमवार 13 मई सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इस परीक्षा परिणाम में रोड पब्लिक स्कूल और एलएफएस स्कूल का दबदबा देखने को मिला है। आरडी पब्लिक स्कूल कक्षा दसवीं की छात्रा सुजल गुजरकर ने 97.4% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह एलएफएस स्कूल की छात्रा अवनी बुआडे ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अन्य स्कूलों की परीक्षा परिणाम पर नजर डाली जाए तो विनायकम स्कूल बैतूल के छात्र नीरज नहारिया ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। केंद्रीय विद्यालय के छात्र वेदांत कसलेकर 95.8 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान,  सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की छात्रा मोनिशा महल ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

एलएफएस स्कूल में छात्र अवनी रही प्रथम
एलएफएस स्कूल की छात्रा अवनी बुआडे ने 96.2 प्रतिशत जिले में द्वितीय और स्कूल में प्रथम स्थान, आस्था जायसवाल ने  95.3 प्रतिशत स्कूल में द्वितीय और यश घोड़की ने 94.7 प्रतिशत अंक तृतीय स्थान प्राप्त किया है। एलएफएस स्कूल में 10वी का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है। इस स्कूल के छात्र छात्राओं ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन किया है। 
आरडी पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन
बैतूल। सीबीएसई बोर्ड द्वारा सोमवार को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें आरडी पब्लिक स्कूल की छात्रा कु. सुजल गुजरकर ने 97.4 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर रही। इसी प्रकार छात्र मंत्र गर्ग ने 97.2 अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर एवं छात्रा व्रतिका व्यास ने 97.2 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर, छात्र वेदंाशु साहू ने 97 अंक हासिल करने के साथ चौथे स्थान पर एवं छात्रा रितुजा देशपांडे ने 96.8 अंक हासिल कर विद्यालय में पांचवे स्थान पर रही। इसी प्रकार विद्यालय के छात्र लक्ष्य पंवार, आदित्य ज्ञानचांदनी ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक, मंत्र गर्ग एवं विनय पिंजारे ने साइंस में 100 में से 100 अंक व आलेख वर्मा ने सोशल साइंस में 100 में से 100 अंक तथा केतन पंवार ने हिन्दी में 100 में से 100 अंक हासिल किए। विद्यालय के 10वीं सीबीएसई परीक्षा में 401 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल ने सभी उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विनायक स्कूल का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा
जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री विनायकम स्कूल में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं का सतत सफल परिणाम रहा। सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में श्री विनायकम स्कूल के नीरज नहारिया ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सुयश गलफट ने 90.2% अंकों के साथ द्वितीय एवं तेजस्विनी हारोड़े  ने 87% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।कुल 84 विद्यार्थियों 30 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
शत प्रतिशत रहा सतपुडा वैली पब्लिक स्कूल का रिजल्ट
बैतूल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित कक्षा 12वी हायर सेकंडरी एवं कक्षा 10वी हाई स्कूल परीक्षा परिणाम घाषित किए गए। परीक्षा परिणाम में जिले का अग्रणी सीबीएससी स्कूल सतपुडा वैली पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर बाजी मारी। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के मैनेजर शिवशंकर मालवीय ने बताया कि स्कूल में कक्षा 12वी में कुल 44 छात्र-छात्रए परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी छात्र छात्राए उत्तीर्ण रहे। सतपुडा वैली पब्लिक स्कूल के नमन राठौर ने 93 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं खुशी सिरोटिया ने 90 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पायल गिदोडे ने 89 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 10वी के हाई स्कूल परीक्षा में कुल 58 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी छात्र छात्राएं उत्तीर्ण रहे। मोनिशा महाले ने 94 प्रतिशत एवं मान्या तिवारी 93 प्रतिशत तथा आनंदी प्रजापति ने 92 प्रतिशत, अक्षिता गुप्ता 91 प्रतिशत आरुषी नरवरिया ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। सतपुडा वैली पब्लिक स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को डायरेक्टर दिपाली निलय डागा एवं प्राचार्य की ओर से बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Back to top button