Mp Weather Update: मप्र के 10 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश के आसार, इन जिलों में हिटवेव का अलर्ट
MP Weather Update: Chances of rain with thunderstorms in 10 districts of MP, heatwave alert in these districts
Mp Weather Update: मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ़ के रूप में निम्न और मध्य क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के बीच माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर 72 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है। साथ ही एक ट्रफ़ झारखंड के ऊपर सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश तक, माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर विस्तृत है। वहीं माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर, पूर्वी विदर्भ से लेकर तेलंगना, स्यालसीमा और दक्षिणी कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिल नाडू तक हवाओं में असत्तता (Wind Discontinuity) व्याप्त है। 09 मई 2024 से नए पशिमी विक्षोभ के सक्रीय होने की संभावना बनी हुई है।
Mp Weather Update: मध्य प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश
नर्मदापुरम संभाग और बुरहानपुर और खंडवा ,अनुपपुर, शहडोल और डिंडोरी
छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में घर चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 में तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना बनी है।
MP के इन जिलों में हिटवेव की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मप्र राज्य में आगामी 7 एवं 8 मई को खंडवा खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, मलांजखण्ड, दतिया जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है।



