Chhattisgarh Encounter Of Naxalites: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के मुठभेड़ में 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल

Chhattisgarh Encounter Of Naxalites: 29 Naxalites killed, three soldiers injured in an encounter between security forces and Naxalites

प्रतीकात्मक फोटो

Chhattisgarh Encounter Of Naxalites: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर जिले के माड़ इलाके में सुरक्षा बलों ने 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में तीन जवान घायल होने की खबर सामने आई है। इस मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली शंकर राव भी मारा गया है। जानकारी के मुताबिक कांकेर के जवानों नक्सलियों के बीच कलपर के जंगल मे मंगलवार को मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 29 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। अधिकारियों ने अभी 18 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मारे गए नक्सलियों में शंकर राव नक्सली जिस पर 25 लाख का इनाम रखा था वह भी मारा गया है।

सुरक्षा बल इनामी नक्सली की कई दिनों से तलाश कर रहे थे। लोकसभा चुनाव के पहले सुरक्षा बलों को यह बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बताया जा रहा है कि यहां पहले चरण 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा में वोटिंग होनी है। कंकर लोक सभा क्षेत्र में दूसरे चरण में मतदान होगा। 

Related Articles

Back to top button