Gold- Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में रिकार्ड बढ़ोतरी, जाने 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम
Gold- Silver Price Today: Record increase in the price of gold and silver, know the price of 24 carat 10 grams gold
Gold- Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 16 अप्रैल 2024 को सोने- चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 73 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 83000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 73514 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 67339 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 55136 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 43006 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 83632 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।



