Crime News Today: हरदा निवासी युवक ने बैतूल में की 6 वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या, आरोपी को हिरासत में लिया

Crime News Today: A young man from Harda murdered a 6-year-old innocent by slitting his throat in Betul, the accused has been taken into custody

Crime News Today: बैतूल के सदर क्षेत्र में स्थित सेंट जोन्स कालोनी में आज दिनदहाड़े सुबह 11 बजे 6 साल के बच्चे की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि आरोपी गणेश पिता रमेश मीणा निवासी हरदा खिरकिया ने स्कूल से बच्चे को लाकर  सेंट जोन्स कालोनी में ले जाकर बियर कि बोतल से हत्या कर दी। बच्चे की मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी। शोर सुनकर कालोनी में रहने वाले लोग जैसे ही बाहर निकले आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिनों से बच्चे की माँ के साथ रहने की जिद कर रहा था। लेकिन बच्चे के भविष्य को देखते हुए उसने मना कर दिया था। कयास लगाए जा रहे है की बच्चे को रास्ते से हटाने के लिए ही उसकी हत्या कर दी गयी है।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गयी  और घटना की जांच की जा रही है।
साथ रहने की जिद कर रहा था आरोपी
घटना को लेकर म्रतक की मां संगीता पति अरुण बिहारे ने बताया कि 16 मार्च को ही उसका पुत्र शिवम उर्फ शिवा 6 साल का हुआ था। वह नवीन प्राथमिक शाला की दूसरी क्लास में पढ़ रहा था। सुबह ही वो अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर आई थी। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि उसके बच्चे की हत्या कर दी गयी है। संगीता ने बताया कि आरोपी का उससे मिलना जुलना था और आरोपी गणेश काफी दिनों से साथ रहने की जिद भी कर रहा था। लेकिन मैंने मना कर दिया था। मेरे साथ काम करने वालों ने भी बताया था कि गणेश तुम्हारे बच्चे की हत्या कर सकता है जिसकी रिपोर्ट आज थाने में करने वाली थी लेकिन इसके पहले ही मेरे बच्चे की हत्या कर दी गयी। पीढ़ित महिला का कहना है कि वह अपने बच्चे के सहारे ही अपनी जिंदगी जी रही थी अब उसके बिना मैं भी जीना नहीं चाहती।
कॉलोनी वासियों ने दिया जागरूकता का परिचय
घटना को लेकर कालोनी वासियों ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे शोर सुनकर वे जैसे ही बाहर निकले सड़क पर एक आदमी दिखाई दिया जो भागने की कोशिश करने लगा था। उसके हाथों में ख़ून देखने के बाद कालोनी में ही रहने वाले युवकों ने उसे पकड़ लिया। मौके पर देखा तो बच्चे की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी पास ही बियर की टूटी बोतल पड़ी हुई थी आरोपी ने बच्चे की गर्दन पर कई वार किए थे। पास ही बच्चे का स्कूल बैग भी पड़ा हुआ था। घटना के बाद सभी दहशत में आ गए और आरोपी को तब तक पकड़ कर रखा जब तक पुलिस मौके पर नहीं आ गयी। पुलिस के आने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोष्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था।
इनका कहना है…
बच्चें की हत्या के मामले की जांच चल है। आरोपी हो हिरासत में ले लिया है। जांच के बाद ही संपूर्ण घटना की जानकारी मिल पाएगी।
रविकांत डेहरिया गंज थाना प्रभारी बैतूल

Related Articles

Back to top button