Betul Crime News Today: पुलिस का सुरक्षा चक्र भेदकर आसानी ने निकल रहे तस्कर, नही थम रही गौवंश तस्करी

Betul Crime News Today: Smugglers are easily escaping by breaking the security ring of police, cow smuggling is not stopping

Betul Crime News Today: बैतूल जिले में गौवंश तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनाव में जिले की सीमाओं पर पुलिस का सख्त पहरा है। इसके बाद भी गौवंश तस्कर गाड़िया लेकर आसानी से निकल रहे है। कत्लखाने जा रही मवेशियों से भरी गाड़ी खेड़ी ताप्ती के मोड़ पर पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और गाड़ी से गौवंश को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी।

राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि सफेद कलर की स्फ्टि गाड़ी में क्रूरतापूर्वक गौवंशी को भरकर महाराष्ट्र कत्लखाने ले जाया जा रहा था। तस्कर तेजी से गाड़ी को दौड़ाते हुए ले जा रहे थे। मवेशियों से भरी गाड़ी ताप्ती घाट में मंगलवार सुबह पलट  गई। हादसा होने के बाद तस्कर गाड़ी और मवेशियों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसकी जानकारी हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं को लगी। हिन्दू सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी पुलिस को दी। गाड़ी से जब्त किए गए गौवंश को गौशाला भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात गौतस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।  

Related Articles

Back to top button