BJP Candidate List Today: भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट की जारी, अभिनेत्री कंगना रनौत और अरुण गोविल को मिला टिकट
BJP Candidate List Today: BJP released the fifth list of 111 candidates, actress Kangana Ranaut and Arun Govil got tickets
BJP Candidate List Today: भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट रविवार को जारी करती है। इस लिस्ट में कुल 111 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। खास बात है कि प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और रामायण सीरियल के अरुण गोयल को टिकट दिया है। फिल्म अभिनेत्री कंगना को हिमाचल प्रदेश के मंडी और अरुण गोयल को उत्तर प्रदेश के मेरठ से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने जारी की गई सूची में आंध्र प्रदेश 6, बिहार 17, गोवा 1, गुजरात 6, हरियाणा 4, हिमाचल प्रदेश 2, महाराष्ट्र 3, मिजोरम एक, उड़ीसा 18, राजस्थान 7, सिक्किम 1, तेलंगाना 2, उत्तर प्रदेश 13, झारखंड 3, कर्नाटक 4 पश्चिम बंगाल 19 और केरल 4 उम्मीदवारों की घोषणा की है।


Fastag News Today: चार पहिया वाहन चालक 1 अप्रैल तक करें यह काम, नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी







