Weather News Today: खत्म होगा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, अब करना पड़ेगा भीषण गर्मी का सामना

Weather News Today: The charge of Western Disturbance will end, now we will have to face the scorching heat

Weather News Today:  बैतूल पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। पिछले तीन दिनों से जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई, लेकिन अब धीरे-धीरे पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा। तीन से चार दिन बाद गर्मी के तेवर में बढ़ोत्तरी होने की संभावना बनी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक चक्रवाती संरचना बनने के कारण दक्षिण, पश्चिमी और दक्षिण-पूर्व से नमीयुक्त हवाएं आ रही है, जिसके कारण मौसम में बदलाव आ गया है। मौसम विभाग ने 20 मार्च तक जिले में बारिश की संभावना जताई है।

बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे और धूप भी खिली रही। अब धीरे-धीरे पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते जाएंगा और तेज धूप खिलने लगेगी। धूप खिलने से न्यूनतम और अधिकतम में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। अभी बैतूल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास बना हुआ है। कुछ ही दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचने और तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 23 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा और तेज गर्मी पड़ेगी। अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। 

Related Articles

Back to top button