Betul Crime News Today: साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में दो युवकों का शव कुएं में मिलने से फैली सनसनी
Betul Crime News Today: Sensation spread after the bodies of two youths were found in a well in Saikheda police station area

Betul Crime News Today: बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना साईखेडा क्षेत्रांतर्गत ग्राम उमनबेहरा की संतरीबाई पति सतीष उइके ने 18 मार्च को थाना आकर रिपोर्ट किया कि उसका पति सतीष उइके पिता उदयराम उइके उम्र 32 साल का 13 मार्च को शाम करीबन 4.00 बजे गांव के अलकेश उइके साथ भुताईखेडी जाने का कहकर घर से निकला है। जो वापस नही आया है।
शिकायत पर गुमसुदगी दर्ज की है। 19 मार्च को सूचनाकर्ता सतीष पिता बाबू इवने उम्र 35 साल नि.उमनबेहरा थाना साईखेडा ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि आज से करीब 7 दिन पहले दिनांक 13.03.24 को मेरा बहन जमाई सतीष पिता उदयराम उइके उम्र 32 साल नि.उमनबेहरा का घर पर भुताईखेडी गांव जाने का बोलकर गया था जो घर वापस नही आया तो गांव मे पता चला था कि उसी दिन से गांव का अलकेश उइके भी घर पर नही है वह भी सतीष के साथ उसी दिन गया था । मुझसे सतीष की मां लक्ष्मी ने बोला कि उसकी तलाश करो। तब मैं व मेरे साथियो के साथ सतीष की तलाश करते हुए ग्राम भुताईखेडी तरफ गये। भुताईखेडी के एक आदमी से हमको बताया कि सतीष एवं एक आदमी 6-7 दिन पहले खेत के रास्ते से जाते हुए दिखे थे। हम तीनो लोगो ने उसी रास्ते तरफ गये एवं नाला तरफ जाकर देखा फिर वही पर गणेश उबनारे के खेत पर बने कुएं को देखा तो सतीष उइके एवं अलकेश उइके का शव कुएं में पड़ा मिला। दोनो शवो को कुएं से बाहर निकालकर शव पंचायतनामा कार्यवाही कर दोनो शवो का पीएम के लिए शासकीय अस्पताल मुलताई भेजा गया।



