MP Weather Update: फिर बदलेगा मौसम, 16 से 18 मार्च तक मप्र के गई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: Weather will change again, alert of heavy rain in MP districts from 16 to 18 March

MP Weather Update: वर्तमान में पूर्वी विदर्भ से लेकर उत्तरी तटीय आध्र प्रदेश तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊचाई पर टूफ लाइन गुजर रही है, जिसके कारण दक्षिण-पूर्वी हवाएं पूर्वी मध्य प्रदेश में नगी ला रही है। इन प्रति चक्रवातीय हवाओं के प्रभाव में पूर्वी मध्य प्रदेश में 48 घंटे बाद हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग भोपाल में गुरुवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 48 घंटे यानी 16 मार्च को मप्र के छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, मंडला,  डिंडोरी,  जबलपुर सहित कुल 11 जिलों में तेज से माध्यम बारिश हो सकती है। 17 मार्च को पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी सहित मप्र के कुल 18 जिलों में बारिश की संभावना बनी है। 18 मार्च को पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी बालाघाट, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला डिंडोरी, अनूपपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली सहित 18 जिलों में बारिश हो सकती है। 16 मार्च से लेकर 18 मार्च तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार बने हैं। 

Related Articles

Back to top button