MP Political News: एमपी में कांग्रेस की राजनीति में आ सकता भूचाल, नकुलनाथ ने दिए भाजपा में जाने के बड़े संकेत
MP Political News: There may be an earthquake in Congress politics in MP, Nakulnath gave big indications of joining BJP
MP Political News: लोकसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में भूचाल आ सकता है। कमलनाथ और उनके पुत्र नकुलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई है। दोनों शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कमलनाथ ने 17 फरवरी के पहले से तय सारे कार्यक्रम अपने रद्द कर दिए हैं। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी एक इंटरव्यू में कमलनाथ का भाजपा में स्वागत करने की बात कही थी।
खास बात यह है कि कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने अपने “X” प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम हटा दिया है। नाम हटाने के बाद अटकलें और तेज हो गई है कि पिता- पुत्र भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कई मर्तबा पत्रकारों ने कमलनाथ से भाजपा में जाने को लेकर सवाल भी किया लेकिन हर बार की तरह कमलनाथ पत्रकारों के सवालों को टालते रहे। देखने में आता था कि जब भी पत्रकार द्वारा भाजपा का नाम लिया जाता था तब कमलनाथ के आक्रामक तेवर देखने को मिलते थे लेकिन अब कुछ दिनों से वह बीजेपी के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे हैं।



