CAPF Vacancy News 2024: सब इंस्पेक्टर की 1776 पदों पर निकली भर्ती, अधिकतम उम्र सीमा में मिलेगी छूट
CAPF Vacancy News 2024: Recruitment for 1776 posts of Sub Inspector, relaxation in maximum age limit will be given.
CAPF Vacancy News 2024: दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड रिजर्व फोर्स (CAPF) ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर के लिए 1776 पदों के लिए भर्ती निकली है। भर्ती के लिए आवेदन 15 फरवरी 2024 से शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2024 है। आवेदन करने के लिए 100 रुपये फीस चार्ज लगेगा। भर्ती होने के लिए ग्रेजुएट होना अति आवश्यक है। CAPF में एसआई के पद पर भर्ती होने के लिए फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें शारीरिक मापदन और शारीरिक दक्षता शामिल। भर्ती के लिए उम्र 20 से 25 साल तय की गई है। इसमें OBC को 3 साल और एससी/ एसटी को 5 साल उम्र में छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन होने पर सैलरी 35400 से 1 लाख 12400 प्रति माह दी जाएगी। पुरुष उम्मीदवार को 6.25 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। महिला उम्मीदवार को 4 मिनट में 800 मी दौड़ना होगा। भर्ती संबंधित अधिक जानकारी एसएससी की अधिकृत वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। संपूर्ण जानकारी के बाद ही आवेदन करें।



