MP Weather Update: एमपी में बदला मौसम, दिन भर चली सर्द हवाएं, पचमढ़ी में सबसे ठंडा दिन रहा, यहां बने है बारिश के आसार
MP Weather Update: Weather changed in MP, cold winds lasted throughout the day, Pachmarhi had the coldest day, there are chances of rain here.
MP Weather Update: हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। गुरुवार को दिन में सर्द हवाएं चलने के कारण कई जिलों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कई जिलों के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। भोपाल मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि हवाओं का रुख उत्तर होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान नर्मदा पुरम संभाग के कुछ जिलों में हल्की बौछारें पढ़ने की संभावना बनी है।
इन जिलों में गिरा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ठंडी हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई है। गुरुवार बैतूल का अधिकतम तापमान 24.5, भोपाल 23.7, धार 23.9, गुना ग्वालियर 22.8, नर्मदा पुरम 24.3, इंदौर 22.8, खरगोन 29.5, पचमढ़ी 20. 0, रायसेन 23.0, रतलाम 25.6, शिवपुरी 23.0, उज्जैन 25.0, छिंदवाड़ा 24.8, दमोह 24.2, जबलपुर 23.9, खजुराहो 22.4, मंडल 25.2, नरसिंहपुर 29.0, नवेगांव 24.0, रायसेन 22.6, सागर 24.4, सतना 22. 0, सीधी 22.0, उज्जैन 22.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया है।



