Betul Crime News Today: लापता युवक की तलाश में जंगल की खाक छान रही पुलिस, साथी युवक बोला मैंने कर दी हत्या

Betul Crime News Today: Police is searching the forest in search of missing youth, fellow youth said, I committed murder

Betul Crime News Today: बैतूल जिले के आठनेर थानाक्षेत्र के ग्राम कांवला के दो युवक जंगल गए थे। दोनों युवकों में से एक युवक वापस आ गया, लेकिन दूसरा युवक वापस नहीं आया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश  शुरू कर दी। पिछले दो दिनों से पुलिस युवक की तलाश में जंगल की खाक छान रही है। युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी को ग्राम कावला के दो युवक प्रकाश और यशवंत जंगल घूमने गए थे। दोनों युवकों में से यशवंत आग गया, लेकिन प्रकाश वापस लौटकर नहीं आया। परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकाश के साथ जंगल गए युवक यशवंत से प्रकाश के संबंध में पूछताछ की। प्रथम दृष्टया पूछताछ के दौरान युवक पुलिस को गुमराह करने लगा।

जब पुलिस ने सख्ती के साथ पूछताछ की तो  यशवंत ने प्रकाश की हत्या कर जंगल में फेंकने की बात कबूल की। जब पुलिस ने यशवंत को घटना स्थल जंगल ले गई, वहां पर प्रकाश का शव को बरामद नहीं हुआ। पुलिस दो दिनों से प्रकाश की खोज में जंगल की खाक छान रही है। पुलिस प्रकाश को खोजने के लिए खोजी डॉग का सहारा ले रही है, लेकिन अभी तक प्रकाश का कोई सुराग नहीं लग पाया है। साथी युवक ने हत्या की बात कबूत तो की है, लेकिन इसमें पुलिस का कहना है कि जब तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं लगता तब तक यह नहीं कहा जा सकता है कि युवक की हत्या कर दी है।  पुलिस के मुताबिक साथी युवक को हिरासत में लिया और उससे लगातार पूछताछ कर रही है। युवक कह रहा है कि उसने प्रकाश की हत्या कर दी है, लेकिन कोई शव बरामद नहीं हुआ है। जंगलों के अलावा पुलिस नदी और नालों में भी कुत्तों की सहायता से लापता की तलाश करने में लगी है। गुरुवार दोपहर समाचार लिखे जाने तक लापता का कोई सुराग नहीं लग पाया है।  

Related Articles

Back to top button