Betul Murder News : तांत्रिक और भाई ने मिलाकर युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, झाड़फूंक करवाने गया था युवक
Betul Murder News: Tantric and brother stab young man to death; victim had gone for a ritual healing session.
Betul Murder News : बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र अंतर्गत खोदरी में बुधवार की शाम को एक तांत्रिक और भाई ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी है। इस घटना से गाँव मे सनसनी फैल गई है। झल्लार थाना प्रभारी वाहिद खान ने बताया कि ग्राम पागरा निवासी शेखर पिता दिनेश पाल उम्र 28 वर्ष ग्राम खोदरा में तांत्रिक सुनील तांडीकर के पास गया झाड़फूंक करवाने गया था।
प्रारंभिक जानकारी मिली है कि शेखर और तांत्रिक सुनील बुधवार की शाम को एक साथ शराब पीयें। नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की सुनील और उसके छोटे भाई ने मिलकर शेखर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बैतूल से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था जिन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष जुटाये है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। जांच के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।



