Betul Crime News : नाबालिग ने युवक पर चलाई गोली, घटना से फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी

Betul Crime News: Minor opens fire at a young man; incident sparks panic; police investigating.

Betul Crime News :  कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद वार्ड में मंगलवार की रात एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आने से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गोली युवक के शरीर से छूकर निकल गई है।
कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि आजाद वार्ड निवासी फरहान पिता शेख अख्तर पर मंगलवार की रात को एक नाबालिग युवक ने गोली चला दी। गोली फरहान के सीने को छूते हुए निकली है। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया था यहां से भोपाल रेफर कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक जिस युवक को गोली छूकर निकली है उसे गंभीर चोट नहीं आई है। युवक ने नाबालिक पर गोली चलाने का आरोप लगाया है इसकी सच्चाई जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। टी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश के कारण गोली चलने की जानकारी मिली है। इस पूरे मामले की जांच के बाद ही सच सामने आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button