Mp Weather Update Today: पचमढ़ी में तापमान 3.0 डिग्री, बैतूल के तापमान में भी आई भारी गिरावट
Mp Weather Update Today: Temperature in Pachmarhi 3.0 degrees, Betul temperature also dropped drastically
Mp Weather Update Today: पूरे मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। तापमान में लगातार गिरावट आने लगी है। कई जिलों तापमान 5 डिग्री से कम होने पर ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई है। हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान 3.0 डिग्री दर्ज किया है। प्रदेश के सभी जिलों की अपेक्षा पचमढ़ी का तापमान सबसे कम है। खुले आसमान के नीचे रात बिताने वालों की ठंड ने मुश्किल बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश के जिलों का तापमानl
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की रात को दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान इस प्रकार है। बैतूल 6.2, भोपाल 8.6, दतिया 5.0, धार 8.5, गुना 7.4, ग्वालियर 9.5, नर्मदा पुरम 10.6, इंदौर 9.7, खंडवा 8.0, खरगोन 8.2, पचमढ़ी 3.0, रायसेन 6.2, राजगढ़ 5.0, रतलाम 8.4, छिंदवाड़ा 6.7, दमोह 6.6, जबलपुर 6.4, खजुराहो 3.4, मंडला 5.8, नरसिंहपुर 10.6, नौगांव 4.5, रीवा 5.5, सागर 9.0, सतना 6.5, टीकमगढ़ 10.0, उमरिया 4.2, डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया है।
बैतूल में भी कड़ाके की ठंड
इन दोनों बैतूल जिले में भी तेजी से तापमान कम होते जा रहा है। बुधवार की रात का तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया है। यह सीजन का सबसे कम तापमान है। बुधवार की रात सीजन की सबसे सर दर्द दर्ज की गई। कड़ाके की ठंड के कारण अलाव अलाव का सहारा लेने लगे है। रात में कड़ाके की ठंड के साथ दिन में भी ठंडी हवाएं चल रही है।



