Mp Weather Update: मप्र के छतरपुर जिले के बिजावर में 0.7 डिग्री तापमान, बर्फ बन गई ओस की बूंदे

Mp Weather Update: 0.7 degree temperature in Bijawar of Chhatarpur district of MP, dew drops turned into snow.

Mp Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर शुरू हो गई है। कई जिलों में तापमान तेजी से नीचे आने लगा है। छतरपुर के बिजावर में सबसे कम तापमाम 0.7, शाजापुर के गिरवर 2.5 अशोक नगर के आवरी में सबसे कम 3.1 डिग्री तापमान दर्ज किया है। यहाँ खून जमा देने वाली ठंडी पड़ रही है।ओस की बूंदे भी बर्फ बन गई है।  सतना का 3.9, नौगांव का न्यूनतम तापमान 4.1 और हिल स्टेशन पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 4.2, पर पहुँच गया है। मप्र में 26 जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अचानक शीतलहर बढ़ गई है। मौसम विभाग भोपाल में बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि खंडवा, खरगोन, सिवनी, छतरपुर, भिंड और सागर, सतना जिला में अगले 24 घंटे के दौरान शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई। 
MP के प्रमुख शहरों का तापमान
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक  मंगलवार रात का बैतूल का न्यूनतम तापमान 7.8, भोपाल 7.4, दतिया 5.4, धार, 8.2,  गुना 7.0, ग्वालियर 7.9, नर्मदा पुरम 9.0, इंदौर 9.9, खंडवा 9.0, खरगोन 8.8, पचमढ़ी 4.2, रायसेन 5.4, राजगढ़ 5.4, राजगढ़ 5.2, रतलाम 7.6, उज्जैन 7.3, छिंदवाड़ा 9.9, दमोह 6.8, जबलपुर 8.9, खजुराहो 5.0, मंडला 11.0, नरसिंहपुर 9.2, सागर 5.4, सतना 3.9, सिवनी 10.0,  सीधी 6.0, टीकमगढ़ 8.0, उमरिया 10.4, न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। 

बैतूल में ठंड ने किया जबरदस्त पलटवार, मंगलवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन पैदा कर दी है। एक बार फिर ठंड में जबरदस्त पलटवार किया है। बैतूल में मंगलवार की रात इस ठंड के सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। मौसम विभाग समिति जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया है। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। रात के समय अब कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। ठंड को देखते हुए रात के समय लोग अलाव जलाने के लिए मजबूर हो गए है। शाम ढलते ही ठंडी हवा चलने लगती है। इस बार ठंड बहुत कुछ खास असर नहीं दिखा पाई है। इस सीजन में सबसे कम तापमान 8 डिग्री पर पहुंचा, इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होते गई। अब एक फिर ठंड के तेवर बढ़ने से तापमान में एकाएक गिरावट आई है। मंगलवार को दिन में भी ठंडी हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। रात में तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि दिन में तेज धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत भी मिली। मौसम वैज्ञानिका का कहना है कि रात के समय ठंड के तेवर अधिक बने रहेेंगे। 

Related Articles

Back to top button