Mp Weather News: मौसम का पूर्वानुमान, मध्य प्रदेश में फिर बदलने वाला है मौसम
Mp Weather News: Weather forecast, weather is going to change again in Madhya Pradesh
Mp Weather News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है कई जिले में एक बार फिर मौसम बदलने और बारिश होने के आसार है। अभी कुछ दिन पूर्व मौसम में बदलाव आया था। इसके बाद मौसम साफ हो गया। तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी, लेकिन अब फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक 16 जनवरी को नया सिस्टम बनने के कारण मौसम में फिर बदलाव आएगा। मौसम बदलने पर कुछ क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी भी हो सकती है। अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। 16 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम में बार-बार बदलाव तो आ रहा है, लेकिन इस वर्ष ठंड के तेवर बहुत अधिक देखने को नहीं मिल रहे है।
इस बार ठंड के सीजन में सबसे कम तापमान 8 डिग्री तक पहुंचा था, इससे कम तापमान नहीं जा पाया। बढ़ता तापमान फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। जनवरी माह का एक पखवाड़ा बीतने में है, लेकिन बहुत अधिक ठंड के तेवर देखने को नहीं मिले है। मौसम विभाग ने सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। अगले 24 घंटे में मौसम में खास परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है।




