Betul Mandi Bhav 29 December 2023: आज 29 दिसबंर 2023 के बैतूल मंडी भाव, 22 हजार बोरे रही कुल उपज
Betul Mandi Bhav 29 December 2023: Betul Mandi Bhav today 29 December 2023, total yield was 22 thousand bags.
Betul Mandi Bhav 29 December 2023: शुक्रवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 29 दिसंबर 2023 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 22 हजार 752 बोरे रही। 1 हजार 972 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2425 बोरे , मक्का की आवक 18 हजार 328 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में आवक हुई बढ़ोत्तरी
कृषि उपज मंडी में उपज की आवक बढ़ गई है सोयाबीन और मक्के की सबसे ज्यादा आवक आ रही है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक काम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।



