Betul Crime News Today: एसपी ऑफिस, कंट्रोल रूम से 100 और गंज थाने से 200 मीटर दूरी पर 3 दुकानों में चोरी
Betul Crime News Today: Theft in 3 shops at a distance of 100 meters from SP office, control room and 200 meters from Ganj police station.
Betul Crime News Today: बैतूल शहर में चोर इतने बेखौफ हो गए कि उन्हें पुलिस का जरा भी भय नहीं दिखाई दे रहा है। कंट्रोल रूम से 100 मीटर और गंज थाने से 200 मीटर दूरी पर स्थित 3 कपड़ा दुकानों में चोरी की घटनाएं हुई है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों में पुलिस का कितना भय है। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम के पास सड़क किनारे लगी तीन कपड़ा दुकानों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जहां दुकानें है वहां से 24 घंटे लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। शिवाजी चौक स्टेडियम की दीवार से सड़क किनारे कपड़ों की दुकानें लगी है। यहां लगी अजहुरूद्दीन खान, एहफाज सिद्दीकी और रियाज सिद्दीकी की दुकान की घटना सामने आई है। अजहुरूद्दीन ने बताया कि दुकान से कपड़े चोरी किए गए है, जिसमें उन्हें लगभग 55 हजार रूपए का नुकसान हुआ है। वहीं एहफाज और रियाज दोनों की दुकान मिलाकर 75 से 80 हजार रूपए के कपड़े चोरी कर लिए। चोरी की घटना का उस समय पता लगा जब सोमवार को दुकान संचालक अपनी दुकान खोलने पहुंचे। चोरी की शिकायत तीनों दुकान संचालकों ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।



