Betul Corona News: कोरोना के नए वेरियंट को लेकर बैतूल स्वास्थ्य महकम अलर्ट, फिर तैयार होगा कोरोना वार्ड
Betul Corona News: Betul Health Department alert regarding new variant of Corona, Corona ward will be ready again
Betul Corona News: बैतूल देश के कुछ हिस्सों में कोरोना फिर से पांव पसारने लगा है। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। नए वेरियंट ने लोगों को अभी से डराना शुरू कर दिया है। इस नए वेरियंट से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। जिला चिकित्सालय में कोरोना मरीजों के लिए फिर से कोविड सेंटर तैयार किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा ने बताया कि कोरोना के नए वेरियंट जेएन-1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग से अलर्ट जारी किया है। जिसमें कोरोना को लेकर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए है, ताकि कोई भी मरीज कोविड का मिलने पर उसे बेहतर उपचार मिल सके। श्री बारंगा ने बताया कि जिला अस्पताल के भीतर सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीजों से निपटने के लिए कोविड वार्ड तैयार किया जाएगा। कोई भी संदिग्ध मरीज आता है तो उसे इस वार्ड में भर्ती कर उसकी जांच की जाएगी। डॉक्टरों द्वारा कोरोना से निपटने के लिए मॉक ड्रील भी करेंगे। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि प्राय सभी तैयारियां पूरी है। जल्द ही कोविड वार्ड का भी निर्माण हो जाएगा। दवाईयों की भी पर्याप्त व्यवस्था बनाई जा रही है। पीपीए किट भी उपलब्ध है, आवश्यकता पड़ने पर और किट उपलब्ध कराई जाएगी।आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता
जिला अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कोविड से निपटने के लिए आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता है। जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट बनाया गया है। यह ऑक्सीजन पूरी तरह से शुरू है। आवश्यकता पड़ने पर इस ऑक्सीजन प्लॉट का उपयोग कोविड मरीजों के लिए कर सकेंगे। बताया गया कि ऑक्सीजन प्लांट की समय-समय पर टेस्टिंग की जा रही है। प्लांट के अलावा ऑक्सीजन सिलेण्डर भी पर्याप्त मौजूद है। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं आएगी।
बढ़ने लगे सर्दी-खांसी के मरीज
बदलते मौसम के कारण सर्दी-खांसी के मरीज बढ़ते जा रहे है। ऐसे में कोरोना के मरीज भी मिलने की संभावना बनी रहती है। बैतूल जिला महाराष्ट्र से लगा हुआ है। जिसके कारण कोरोना का नया वेरियंट आने की संभावना अधिक बनी रहती है। लोगों को कोरोना के नए वेरियंट को लेकर सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि जो भी मरीज अधिक सर्दी-खांसी और जुकाम की शिकायत रहती है तो वे अपने आप को आईसोलेट कर घर पर ही रहे और उपचार कराए। लोगों को भीड़ भीड़ क्षेत्र में जाने पर मास्क का उपलब्ध कराने की सलाह दी जा रही है।
इनका कहना…
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोविड का अलर्ट आया है। जिला अस्पताल में 30 बेड का कोविड सेंटर तैयार किया जाएगा। संदिग्ध मरीज मिलने पर उपचार हो सके।
डॉ अशोक बारंगा, सिविल सर्जन, बैतूल



