MP Weather News: मध्य प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा, बैतूल में तापमान में 7 डिग्री की गिरावट, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Weather News: Pachmarhi is the coldest in Madhya Pradesh, temperature dropped by 7 degrees in Betul.

MP Weather News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बाद अब मौसम ठंडा हो गया है तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। मध्य प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा है यह न्यूनतम तापमान 9. 8 डिग्री दर्ज किया गया। इधर बैतूल में सोमवार को दिन भर रिमझिम बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में एक एक 7.4 डिग्री की गिरावट आई है। सोमवार को बैतूल में सबसे ज्यादा 10.0, नर्मदा पुरम 5.0 पचमढ़ी  4.0, उज्जैन 3.0, भोपाल 2.8, इंदौर 1.6, सागर में 1.0 मिमी बारिश दर्ज की है। 
नर्मदा पुरम बैतूल और छिंदवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल में सोमवार को जारी की गई एडवाइजरी में नर्मदापुरम, बैतूल,  डिंडोरी,  मंडला ,गुना,  छिंदवाड़ा दमोह में ऑरेंज अलर्ट और रायसेन सीहोर हरदा बुरहानपुर, खंडवा. अशोका नगर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर टीकमगढ़, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, देवास, रीवा, विदिशा,  भोपाल, राजगढ़ जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

Related Articles

Back to top button