Betul Crime News Today: सीए का पेपर बिगड़ने से नाराज युवक ने लगाई फाँसी, इधर 6 वी के छात्र ने भी लगाई फाँसी

Betul Crime News Today: Angered by CA paper being spoiled, a young man hanged himself, here a 6th class student also hanged himself.

Betul Crime News Today: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में दो छात्रों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक 6 वीं के छात्र ने अज्ञात कारण से फांसी लगा ली, वहीं दूसरे छात्र का सीए का पेपर बिगड़ने के कारण आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई है। दोनों का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कक्षा 6 वीं में अध्ययनरत मंडईखुर्द निवासी अमित पिता लक्ष्मीनारायण कुंडे मंगलवार को स्कूल जाने का कहकर घर से निकला था। युवक का शव शाम को खेत के पास नाले के किनारे पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। परिजनों द्वारा तत्काल जिला अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र ने फांसी किस कारण से लगाई है, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। परिजन भी प्राथमिक पूछताछ में कुछ जानकारी नहीं दे पाए है। यह जानकारी सामने आ रही है कि युवक के पिता ने उसे डाट दिया था। जिसके कारण फांसी लगाने की संभावना जताई जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि युवक ने फांसी किस कारण से लगाई। इधर जिला मुख्यालय कृष्णपुरा वार्ड टिकारी में सीए की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियांशु पिता ओमप्रकाश यादव (23) कृष्णपुरा वार्ड ने बुधवार सुबह लगभग 10 बजे घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि युवक सीए की पढ़ाई कर रहा था। जुलाई में हुए सीए के पेपर बिगड़ने के कारण छात्र टेंशन में था। परिजनों ने उसे कई बार समझाया, लेकिन फिर भी पेपर बिगड़ने को लेकर छात्र चिंतित रहता था। छात्र ने इसी टेंशन में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मृतकों का जिला अस्पताल में बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button