World Cup 2023 Bharat Vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज
World Cup 2023 Bharat Vs Australia: World Cup final match between India and Australia today
World Cup 2023 Bharat Vs Australia: वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। भारत चौथी बार और ऑस्ट्रेलिया आठवीं बार वर्ल्ड कप ( World Cup 2023) का फाइनल मुकाबला खेल रहा है। जानकारी के मुताबिक मैच के लिए 1:30 बजे टॉस होगा और दोपहर 2:00 बजे मैच का शुभारंभ हो जाएगा। मैच को देखने के लिए लाखों दर्शन अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मैच देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम आ सकते हैं। मैच को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2003 में वर्ल्ड कप का फाइनल हुआ था जिसमें ऑस्ट्रेलिया 125 रन से जीता था। ऑस्ट्रेलिया टीम 5 बार विश्व विजेता रही है। इस बार वर्ल्ड कप में भारत ने अब तक जितने मैच खेले हैं वह सभी मैच जीते हैं। लगातार जीत के बाद भारत के हौसले बुलंद है।



