Betul Crime News : पावर प्लांट में काम करने वाले मजदूर पर चाकू से किया जानलेवा हमला

Betul Crime News: Power plant worker attacked with a knife in a life-threatening assault.

Betul Crime News :  बैतूल सारनी के पाथाखेड़ा में चाकूबाजी की घटना से दहशत फैल गई। एक युवक ने पावर प्लांट में काम करने वाले मजदूर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसे गंभीर हालत में डब्ल्यूसीएल हॉस्पीटल भर्ती किया था। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि सारनी के पाथाखेड़ा निवासी गुलाब पिता रामलाल बचले(56) पावर प्लांट में मजदूरी का काम करता है। गुरूवार सुबह वह काम से जा रहा था एक दुकान पर दूध लेने के लिए रूका। इसी दौरान दिलीप बगाहे नाम के एक युवक ने गुलाब की गर्दन पर हमला कर दिया। जिसे गंभीर हालत में सारनी डब्ल्यूसीएल हॉस्पीटल भर्ती किया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में भर्ती पीडि़त की पुलिस ने बयान दर्ज किए।

जानलेवा हमला किस कारण से किया अभी जानकारी सामने नहीं आई है। पीडि़त ने बताया कि उसकी आरोपी से जान पहचान है और उसके घर आना-जाना भी है। चाकू से हमला करने का कारण कुछ सामने नहीं आया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया पुराना कोई विवाद होने की संभावना जताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने जीरो की कायमी कर आगे की कार्रवाई के लिए डायरी सारनी थाने को भेज दी है। सारनी पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी इसके बाद ही सच सामने आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button