Betul Today News: हेमंत खंडेलवाल और निलय डागा ने मतदातों का माना आभार

Betul Today News: Hemant Khandelwal and Nilay Daga thanked the voters.

Betul Today News: बैतूल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद-पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को हुए मतदान के लिए सभी मतदाताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में मतदाताओ ने अपने विधायक को चुनने के लिए जिस उत्साह से मतदान किया वह सराहनीय है। भाजपा प्रत्याशी श्री खण्डेलवाल ने भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओ का भी आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ ने रात-दिन मेहनत कर चुनाव में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री खण्डेलवाल ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन से संबंधित सभी अधिकारियो, कर्मचारियो सहित प्रशासन पुलिस के अधिकारियो, कर्मचारियो का भी आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने माना आभार

बैतूल विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शुक्रवार मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक सम्पन्न होने पर  बैतूल विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। अपने अभार संदेश में शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न होने पर उन्होंने समस्त अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों, विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित आम मतदाताओं को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि भविष्य में होने वाले राष्ट्रीय महत्व के चुनाव कार्यों में इसी प्रकार से सभी का इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कठिन परिस्थितियों में चुनाव जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपने दायित्वों का निर्वहन कर अपना सराहनीय सहयोग जो आपने दिया है उसके लिए में सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूँ।

Related Articles

Back to top button