Betul Assembly Election 2023: बैतूल में शाम 6 बजे तक कुल 80.90 प्रतिशत मतदान, भैंसदेही में सबसे ज्यादा
Betul Assembly Election 2023: Total 80.90 percent voting till 6 pm in Betul, highest in Bhainsdehi
Betul Assembly Election 2023: जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला है। मतदान केदो पर सुबह 7:00 बजे से ही कई मतदाता कतार में खड़े हो गए थे। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तगड़ी की गई है। प्रत्येक मतदाताओं पर पुलिस जवान तैनात के साथी पुलिस के मोबाइल टीम भी सतत निगरानी कर रही है। अभी कहीं भी विवाद की घटना सामने नहीं आई है सब जगह शांतिपूर्वा मतदान होने की जानकारी सामने आई है।
शाम 6 बजे तक बैतूल में मतदान
बैतूल में शाम 6:00 बजे तक कुल 80.90% मतदान हुआ है। 80.60 प्रतिशत मतदान मुलताई, आमला में 77.90, बैतूल में 80.82, घोड़ाडोंगरी 82.02, भैंसदेही में 82.52 प्रतिशत मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक का मतदान

सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान
मुलताई में 52.10 प्रतिशत है। आमला 47.67 प्रतिशत है। बैतूल 47.12 प्रतिशत, घोड़ाडोंगरी 49.85 प्रतिशत , भैंसदेही 47.41 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले का कुल मतदान प्रतिशत 48.80 प्रतिशत है।

शाम 3:00 तक मतदान की स्थिति
बैतूल जिले में शाम तक कुल 66.85% मतदान हो चुका है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे तक मुलताई में 68.67 प्रतिशत, आमला 63. 89 प्रतिशत, बैतूल 64.87 प्रतिशत, घोड़ाडोंगरी उन 69.20 प्रतिशत और भैंसदेही में 67.28 प्रतिशत मतदान हुआ है।




