Betul Crime News: 16 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

Betul Crime News: Husband-wife accused of fraud of more than 16 lakhs arrested

Betul Crime News: FD के नाम राशि लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति पत्नी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार ने बताया कि  फरियादी राजेन्द्र पिता गणेश प्रसाद पवार 55 वर्ष निवासी शास्त्री वार्ड बैतूल ने कोतवाली में 26 अक्टूबर  2023 को शिकायत दर्ज की है। शिकायत में बताया कि   माधुरी गावंडे पति योगेश ब्रम्हदेव ,  योगेश गावंडे दोनो निवासी भग्गू ढाना बैतूल और अनिल पांसे निवासी चक्कर रोड ने पोस्ट आफिस के खाता धारकों से FD की राशि ले ली और खाते में जमा नही की गई। खाताधारकों से धोखाधड़ी की गई। शिकायत पर पुलिस ने धारा 420,409,120बी भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की गई तो पता चला कि  ऐजेंसी आरोपी माधुरी गावंडे के नाम से है। जिसमें उसका पति योगेश गावंडे खाता धारकों से प्रतिदिन एवं मासिक वसूली का काम करता था जिसके द्वारा खाता धारको से किस्त की राशी ली गई।  जिसे डाक घर में खाता धारको के खाते में / एफ डी खातो में जमा नही किया गया।  आरोपी योगेश गावंडे के द्वारा पूर्व में ही खाता धारको के खाली निकासी फार्म में हस्ताक्षर ले लिये जाते थे। जिनसे बिना पूछे व बिना खाता धारको की अनुमति के फार्म में राशी भरकर अहारण कर लिया जाता था। अभी तक 01 फरियादी एवं 15 आवेदको के आवेदन अपराध में संलग्न है। जिसमें करीबन 1610448 रूपये का गबन किया जाना पाया गया है। 
 कोतवाली बैतूल की पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपियान पति- पत्नी माधुरी गावंडे पति योगेश ब्रह्मदेव गावंडे उम्र 35 साल निवासी विवेकानंद वार्ड, भग्गूढाना बैतूल (2) ब्रह्मदेव उर्फ योगेश पिता सीताराम गावंडे उम्र 39 साल निवासी विवेकानंद वार्ड भग्गूढाना बैतूल को तलाश पतारसी उपरांत 3 नवम्बर को को गिरफ्तार किया। इस मामले में एक आरोपी फरार चल रहा है। 
उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह पवार, उनि अश्विनी चौधरी, उनि नितिन उईके, सउनि राज पहाडे, प्र आर 98 विनायक नरवरे, म प्र आर 191 ललिता इवने, आर, 703 प्रदीप, की भूमिका सराहनीय रही है।

Related Articles

Back to top button