Betul Nisha Bangre News: दिल के अरमां आँसुओं में बह गए, कांग्रेस का दामन थामते ही निशा ने किया सरेंडर
Betul Nisha Bangre News: Heart's desires were washed away in tears, Nisha surrendered as soon as she joined Congress.
Betul Nisha Bangre News: मप्र सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर हल्ला बोलने वाली और अपने इस्तीफे के लिए हाईकोर्ट से लेकर भारत की सर्वोच्च अदालत में जाने वाली पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने पल भर में अपने आप को सरेंडर कर दिया है। अब निशा चुनाव नही लड़ेंगी क्योंकि जिस आमला विधानसभा से निशा चुनाव लड़ना चाहती थी। वहां कांग्रेस ने मनोज मालवे को चुनाव मैदान में उतारा है। यहां तक कि बी फार्म भी आ चुका है। अब निशा कांग्रेस में एक कार्यकर्ता के रूप में काम करेगी। डिप्टी कलेक्टर के पद से इस्तीफा मंजूर नही होने से निशा बांगरे ने मप्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। ज्ञापन दिया और प्रदर्शन कर सड़क पर उतरी। बैतूल से लेकर भोपाल तक न्याय यात्रा निकाली।मीडिया से चर्चा के समय हमेशा एक ही बात कही की मैं आमला से चुनाव लडूंगी। निशा 25 अक्टूबर तक तक कहते रही कि कांग्रेस से टिकट नही मिलती है तो निर्दलीय चुनाव लड़ेगी। 26 अक्टूबर को निशा के अचानक सुर बदल गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ललकारने वाली निशा ने चंद घंटों में कांग्रेस का दामन थामकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने अपने आप को सरेंडर कर कांग्रेस की सदस्यता हासिल कर ली है। विरोध प्रदर्शन के दौरान जो तेवर दिखाए जा रहे थे वह पूरी तरह से शांत हो गए। निशा बांगरे के चुनाव लड़ने के पूरे अरमान आसुओं में बह गए। बैतूल जिला मुख्यालय से भोपाल राजधानी तक जो हो हल्ला मचाया गया वह कोई काम नही आया। झूठ बोलना आदत में सुमार
झूठ बोलना निशा के आदत में सुमार हो गया है। आपको बता दे कि निशा ने क्या झूठ बोला है। निशा ने कहा कि वह बैतूल की बेटी है पर वह पहले से बैतूल में निवास नही करती है। दूसरा झूठ यह बोला था वह अपने मकान का शुभारंभ कर रही जबकि मकान पूरा बनकर तैयार ही नही हुआ था। न्याय यात्रा के दौरान निशा ने कहा था कि अज्ञात ने उन्हें वाहन से कुचल देंगे या फिर गोली मार धमकी दी है। निशा ने कहा था कि उन्होंने धमकी देने वाले संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। पता चला कि निशा जिन लोगों को संदिग्ध बता रही थी वह पुलिस कर्मी थी। जो सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा के साथ चल रहे थे। अभी व्हाट्सएप ग्रुप और मीडिया में निर्दलीय चुनाव लड़ने का दावा किया यह भी झूठा निकला अब कांग्रेस में जाने के बाद चुनाव लड़ने की बात पर तेवर नर्म पड़ गए है। अब निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात नही की जा रही है।



