Mp Weather News: ठंडी हवाएं चलने से मप्र के कई जिलों में दिखने लगा ठंड का असर

Mp Weather News: Due to cold winds, the effect of cold is visible in many districts of Madhya Pradesh.

Mp Weather News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में ठंड (Mp cold news) के तेवर बढ़ने लगे है। सतपुड़ा की वीडियो में बस पचमढ़ी में तापमान में लगातार गिरावट आने लगी है। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 12.2, बैतूल में तापमान लुढ़ककर 14 डिग्री के करीब पहुंच गया। इसी तरह भोपाल का न्यूनतम तापमान 17.2, दतिया 16.2, धार 17.5, गुना 16.0, इंदौर 17.5, ग्वालियर 16.2, छिंदवाड़ा 14.0, सतना 16.9, खजुराहो 16.6 डिग्री दर्ज किया है।

Betul Mandi Bhav 26 October 2023: आज 26 अक्टूबर 2023 के बैतूल मंडी भाव, सोयाबीन और मक्का की आवक में बढ़ोतरी

बैतूल ठंडी हवाएं चलने के कारण न्यूनतम तापमान तेजी से गिरावट आने लगी है। दिन गर्म और राते ठंडी हो गई है। आने वाले दिनों में ठंड के तेवर और अधिक बढऩे की संभावना है। पिछले तीन-चार दिनों से न्यूनतम तापमान में प्रतिदिन 1 डिग्री की कमी आने लगी है। रात का तापमान गिरने से जिलेवासियों को अब ठंड का ऐहसास होने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोग रात के समय गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हो गए है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में पिछले 3 दिनों में लगभग 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत से जैसे ही ठंडी हवाएं आएंगी, तापमान में और गिरावट होगी। आने वाले दिनों में ठंड के तेवर और बढऩे की संभावना है। जिलेवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान भी गिरकर 28 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग ने इस बार बहुत अधिक लंबे समय तक ठंड पडऩे की संभावना कम जताई है। 

Related Articles

Back to top button