Gold Silver Price: आज सोने के दामों में फिर उछाल, चांदी के दाम में आई गिरावट
Gold Silver Price: Today gold prices rose again, silver prices fell

Gold Silver Price: आज गुरुवार को चांदी सस्ती और सोना महंगा हुआ है। सोना- चांदी( Gold- Silver) नवरात्र में सोना- चांदी की खरीददारी बढ़ी है लेकिन लोगों को सोने- चांदी के भाव से राहत नहीं मिल रही है। सराफा बाजार में सोने- चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार19 अक्टूम्बर 2023 को सोने के दाम 59000 प्रति 10 ग्राम अधिक और चांदी के दाम 71000 प्रति किलो से अधिक रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के दाम बढ़कर 59885 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71300 रुपए प्रति किलो रही। गुरुवार 19 अक्टूबर 2023 को सोने के दाम में बढ़ोतरी और चांदी के दाम गिरावट आई है। जानकारी के अनुसार 22 कैरेट सोने के दाम 54855 और 18 कैरेट वाले सोने के दाम 44914 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए है।

