Betul Road Accident: हाईवे पर दो सड़क हादसे, एक की मौत, चार घायल, हादसे के बाद बाईक में लगी आग
Betul Road Accident: Two road accidents on the highway, one dead, four injured, bike caught fire after the accident

Betul Road Accident: शाहपुर।भोपाल नेशनल हाईवे पर गुरूवार को दो सड़क हादसे हो गए। हादसे में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया गया है। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें शाहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल नेशनल हाईवे महाविद्यालय के पास मोटर साईकिल स्लिप हो जाने से शाहपुर के आमढाना निवासी किशोर, सन्नी और कपिल नाम के तीन युवक घायल हो गए है। हादसे में किशोर का पैर फैक्चर हो गया, जिसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय बैतूल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद बाईक में आग लग गई। आग लगने से बाईक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। दूसरा हादसा भी नेशनल हाईवे पेट्रोल पंप के पास हुआ। बैतूल से भोपाल की ओर जा रही इनोवा वाहन ने बाई को टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार रामकिशोर पिता पतिराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कुंवरलाल पिता सद्दू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर भर्ती किया। हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक इनोवा वाहन चालक विपरीत दिशा से चल रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने दोनों हादसों की जांच शुरू कर दी है।



