Betul Weather News: जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश से फसल कटाई प्रभावित, फसल गिली होने पर सुखाने में जुटे किसान

Betul Weather News: Crop harvesting affected due to light rain in some areas of the district, farmers busy drying crops when they get wet.

फ़ाइल फ़ोटो

Betul Weather News: बैतूल पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। आसमान में बादल छा गए। मंगलवार शाम को जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से फसल कटाई का काम प्रभावित हुआ है। कुछ किसानों के खेतों में कटी फसल बारिश से गिली हो गई। बुधवार को किसान फसलों को सुखाने में लगे थे। पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला सा है। मंगलवार शाम को विकासखंड प्रभातपट्टन क्षेत्र के कुछ गांवों में हल्की बारिश हुई है। बारिश होने के कारण फसलें गिली हो गई। हालांकि बहुत अधिक बारिश नहीं हो पाई।

  1. Betul Today News: पटाखों के लाइसेंस के लिए करें आवेदन, जाने आवेदन की अंतिम तिथि

किसानों ने बताया कि 15 से 20 मिनट तक बारिश हुई, जिसके कारण फसलें गिली हो गई और अब फसलों को सुखाना पड़ रहा है। बारिश के कारण कटाई का काम भी प्रभावित हो गया। बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने से किसान फसलों को नहीं सुखा पाए। बेमौसम बारिश होने के कारण जिले के किसान चिंतित है। तेज बारिश होने की स्थिति में फसलों को नुकसान होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। मौसम विभाग भोपाल ने अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल समेत जिले के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। मंगलवार शाम को हुई हल्की बारिश के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की है। न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि मंगलवार को तापमान 19 डिग्री के पार था। इसी तरह अधिकतम तापमान 31 डिग्री से लुढ़ककर 30 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को दिन भर आसमान में बादलों का डेरा रहा। हालांकि बीच में हल्की धूप भी निकलते रही। 

Related Articles

Back to top button