Betul Today News: पटाखों के लाइसेंस के लिए करें आवेदन, जाने आवेदन की अंतिम तिथि

Betul Today News: Apply for firecracker license, know application last date

Betul Today News: बैतूल में व्यवसाय को सुलभ बनाने के उद्देश्य से विस्फोटक सामग्री संबंधी अनापत्ति के लिए ऑन लाईन आवेदन करना होगा। अपर जिला मजिस्टे्रट के आदेशानुसार विस्फोटक सामग्री, निर्माण/संघारण/परिवहन/विक्रय एवं चोरसा पटाखे विक्रय के लिए अनुज्ञप्ति से संबंधित सेवाओं को एमपी-ई सर्विस पोर्टल द्धह्लह्लश्च://ह्यद्गह्म्1द्बष्द्गह्य.द्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ के माध्यम से पूर्णत: ऑनलाईन किए जाने हेतु नवीन व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत उक्त सेवाओं को प्राप्त करने के इच्छुक आवेदनकर्ताओं द्वारा उक्त पोर्टल पर ऑन लाईन आवेदन एवं निर्धारित शुल्क का भुगतना किया जाएगा।
      इस हेतु आवेदनकर्ता को ऑन लाईन आवेदन पत्र में चाही गई जानकारी के साथ संबंधित दस्तावेजों की स्कैण्ड प्रति भी ऑनलाईन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी तथा एनओसी/अनुज्ञप्ति के लिए निर्धारित शुल्क, कोष एवं लेख कार्यालय के लेखाशीर्ष (0070-अन्य प्रशासनिक सेवाए: 060-अन्य सेवाएं 103 विस्फोट अधिनियम) में ऑनलाईन ही भुगतान किया जाएगा।

  1. Betul Today News: व्यापारी के गाड़ी में मिला चांदी और सोना, जांच में जुटी पुलिस


     इसके तहत सेवाओं को प्राप्त करने के लिए पात्र व्यक्ति की आयु न्यूनतम 18 वर्ष पूर्ण होनी, चाहिए। माननीय न्यायालय द्वारा आपराधिक मामलों में दोष सिद्ध नहीं होना चाहिए तथा जिन्हें दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 अध्याय 8 के अन्तर्गत परिशांति कायम रखने और सदाचार के लिये बंध पत्र निष्पादित करने के लिए आदेश न दिया गया हो। उपरोक्तानुसार पूर्णत: नियमानुसार भरे गये आवेदनों को जिला दण्डाधिकारी, बैतूल द्वारा परीक्षण एवं अनुशंसार उपरांत ऑनलाईन कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं अनुमोदन पश्चात संबंधित अनुविभागीय मजिस्ट्रेट के डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त एनओसी/अनुज्ञप्ति जारी की जाएगी।
     पटाखे/आतिशबाजी के कब्जे एवं विक्रय संबंधी अस्थायी अनुमति हेतु ऑन लाईन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2023 नियत की जाती है।

Related Articles

Back to top button