Betul Today News: व्यापारी के गाड़ी में मिला चांदी और सोना, जांच में जुटी पुलिस
Betul Today News: Silver and gold found in businessman's car, police engaged in investigation
Betul Today News: आचार संहिता में पुलिस बड़े मुस्तैदी के साथ वाहनों की चेकिंग कर रही है। शाहपुर पुलिस को चैकिंग के समय एक व्यापारी के गाड़ी से सोना- चांदी मिला है। शाहपुर थाना प्रभारी एबी महसकोले ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी एक व्यापारी के गाड़ी में सोना चांदी है। सूचना के आधार पर बुधवार को पुलिस ने इटारसी के व्यापारी के रामकृष्ण सोनी के कार्य की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को कर से 8:30 किलो चांदी और 45 ग्राम का सोना प्राप्त हुआ है।
बताया जा रहा है कि व्यापारी सप्ताह में एक बार आभूषण बेचने के लिए शाहपुर आते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तलाशी के दौरान मिले सोना चांदी की अभी जांच की जा रही है। व्यापारी से दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी मुलताई पुलिस ने एक गाड़ी से 55 किलो चांदी बरामद किया था। मंगलवार को मुलताई में एक व्यापारी के कर से 8 लाख रुपये बरामद हुए थे।



