Betul Navratra Utsav 2023: आकर्षण का केंद्र बनी मासोद में विराजी सौम्य स्वरूप मुस्कुराती दुर्गा प्रतिमा

Betul Navratra Utsav 2023: The gentle and smiling Durga idol sitting in Masod became the center of attraction.

Betul Navratra Utsav 2023: बैतूल मुलताई क्षेत्र के ग्राम मासोद में विराजित वात्सल्य से भरी सौम्य मुस्कान बिखेरती सिंहवाहिनी देवी मां की मूर्ति क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मूर्तिकार ने इस प्रतिमा को मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ बनाया है, मातारानी की प्रतिमा को देखने में ऐसा लगता है कि मां दुर्गा बस बोलने ही वाली हैं। ऐसी छवि को देखने के बाद लोग अपलक प्रतिमा को निहार रहे है। इस प्रतिमा को बैतूल के मूर्ति कलाकार आर.सुनील प्रजापति ने बनाई है। मां दुर्गा की इस प्रतिमा के दर्शन करने वाले भक्तों की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची हुई है। दर्शन के लिए आने वाले भक्तों का कहना है कि प्रतिमा को देखने के बाद उस पर से नजरें नहीं हटती। प्रतिमा से बरसती करुणा और मुस्कुराहट लोगों को अपनी ओर खींच रही है। प्रतिमा का मुस्कुराता चेहरा देखकर लगता है जैसे वो अभी बोल पड़ेगी। प्रतिमा से करुणा बरसती हुई नजर आती है। मां दुर्गा की यह प्रतिमा बिल्कुल सजीव लग रही हैं। प्रतिमा को देखकर लग रहा है कि मां अपने भक्तों की आंखों में आंख डालकर बातें कर रही हैं। भक्त मां के इस रूप को देखकर खो जा रहे हैं। 
  1. Betul Hadsa News: बाईक के चक्के में फंसा साड़ी का पल्लू, महिला की दर्दनाक मौत
दत्तात्रेय मंडल ने विराजित की आकर्षक प्रतिमा 
वात्सल्य से भरी सौम्य मुस्कान बिखेरती सिंहवाहिनी देवी मां की यह मूर्ति नवयुवक दत्तात्रेय मंडल मासोद ने विराजित की हैं। करूणा बरसाती प्रतिमा को देखने से लगता है कि जैसे वो अभी बोल पड़ेंगी। सुंदर और मुस्कुराती हुई देवी मां के चेहरे में इतने मनमोहक भाव है कि जो भी दर्शन के लिये पहुंचता है , वह एक समय के लिये मां को देखते ही रहता है। मूर्ति को देखकर लोग कलाकार के हुनर की भी जबरदस्त प्रशंसा कर रहे हैं। यहां आने वाले भक्तों की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची हुई है। भक्तों का कहना है कि प्रतिमा को देखने के बाद उस पर से नजरें नहीं हटती। प्रतिमा से बरसती करुणा और मुस्कुराहट लोगों को अपनी ओर खींच रही है।

Related Articles

Back to top button