Betul Hadsa News: बाईक के चक्के में फंसा साड़ी का पल्लू, महिला की दर्दनाक मौत

Betul Hadsa News: Saree pallu gets stuck in bike wheel, woman dies painfully

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Betul Hadsa News Today:  बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्रांतर्गत एक बाईक सवार महिला के साड़ी का पल्लू चक्के में फंस गया, जिससे महिला नीचे गिर गई। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

  1. Betul Today News: मुलताई के व्यापारी की कार में मिले लाखो रुपये, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को चिचोली क्षेत्र के ग्राम करपा निवासी गुलाब इरपाचे अपनी पत्नि मुनिया बाई को बाईक पर बैठाकर पेंशन लाने के लिए अपने गांव से ग्राम जीन जा रहे थे। इसी बीच जीन के पास वृद्धा की साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले चक्के फंस गया, जिससे महिला नीचे गिर गई। महिला को गंभीर हालत में उपचार  के लिए चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कयिा गया। हालत गंभीर होने पर महिला को यहां से उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया, जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार की बताई जा रही है। मृतिका का मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने जीरो पर कायमी कर हादसे की जांच करने के लिए चिचोली पुलिस को डायरी भेजी जाएंगी। चिचोली पुलिस द्वारा मृतिका के पति सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button