MP Weather Update: चंबल संभाग सहित मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना
MP Weather Update: Possibility of lightning along with thunder in 14 districts of Madhya Pradesh including Chambal division.

MP Weather Update: अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के चंबल संभाग तथा विदिशा, रायसेन,सीहोर, नर्मदापुरम, शाजापुर आगरा, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों ग्राम चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलो में तथा खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा सिवनी, बालाघाट, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
नर्मदा पुरम और सतना में हुई बारिश
मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिन में मध्य प्रदेश के कुल जिलों में हल्की बारिश हुई है। नर्मदा पुरम, सतना, रीवा में 3.0 मिमी और दमोह में 1.0 मिमी बारिश दर्ज की है। लोकल सिस्टम बनने के कारण यह बारिश होने की जानकारी सामने आई है। हल्की बारिश के बाद इन जिलों में तापमान गिरेगा और ठंड के तेवर बढ़ेंगे।



