Gold Silver Price: सप्ताह के पहले दिन सोने- चांदी के दाम में बढ़ोतरी, बाजार गुलजार
Gold Silver Price: Increase in gold and silver prices on the first day of the week, market buzzing

Gold Silver Price Today: सोना- चांदी( Gold- Silver) के दामों में आज सोमवार को को मामूली बढ़ोतरी हुई है। नवरात्र में सोना- चांदी की खरीददारी बढ़ी है लेकिन लोगों को सोने- चांदी के भाव से राहत नहीं मिल रही है। सराफा बाजार में सोने चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार 16 अक्टूम्बर 2023 को सोने के दाम 59000 प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 70000 प्रति किलो रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के दाम 58396 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को दाम बढ़कर 59037 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70572 रुपए प्रति किलो रही। सोमवार 16 अक्टूबर 2023 को सोने चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार 22 कैरेट सोने के दाम 54077 और 18 कैरेट वाले सोने के दाम 44277 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए है।


