Gold Silver Price Today: महंगाई से लोगों को राहत नही, तीसरे दिन सोना- चांदी के दामों में फिर आया उछाल

Gold Silver Price Today: People are not relieved from inflation, gold and silver prices rose again on the third day

फ़ाइल फ़ोटो

Gold Silver Price 12 October 2023 Today: सोना- चांदी( Gold- Silver) के दामों में आज गुरुवार फिर बढ़ोतरी हो गई है। पितृपक्ष होने के कारण सराफा बाजार में खरीदारी बहुत कम हो रही है। खरीदारी बहुत कम होने के बावजूद भी लोगों को सोने- चांदी के भाव से राहत नहीं मिल रही है। सराफा बाजार में सोने चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार 12 अक्टूम्बर 2023 को सोने के दाम 58000 प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 69000 प्रति किलो रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार  को 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के दाम 58032 रुपए और 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69621 रुपए प्रति किलो रही। गुरुवार 12 अक्टूबर 2023 को सोने चांदी के दाम में लगातार तीसरे दिन भी उछाल देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार 18 कैरेट वाले सोने के दाम 43524 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए है। 

  1. Betul Snake News: जिला अस्पताल में धामन निकलने से मचा हड़कंप, सर्प मित्र ने पकड़ा
सराफा बाजार में पसरा है सन्नाटा, 15 से लौटेगी रौनक
पितृपक्ष होने के कारण सराफा बाजार में चहलपहल गायब है। मान्यता है कि पितृपक्ष में सोने चांदी के आभूषण की खरीदी नहीं की जाती है। इसलिए लोग पितृपक्ष में सोने- चांदी के आभूषण नहीं खरीदते है। पितृपक्ष खत्म होने के बाद 15 अक्टूबर 2023 से नवरात्र की शुरुआत हो रही है। नवरात्र में सोना चांदी की जमकर खरीदारी होगी नवरात्र के बाद दशहरा पर्व फिर दीपावली पर वह भी आ रहा है। इन सभी पर्व पर सोने चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी होती है।

Related Articles

Back to top button